14 फरवरी वैलेंटाइन पर होगी,सरेंडर करने वाले 14 नसक्ली जोड़ो की शादी

14 फरवरी प्रेम के रिश्तों में बंधे लोगो के लिए बेहद खास माने जाते हैं।वेलेंटाइन पर छत्तीसगढ़ के 14 प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही खास होने वाला है।बता दें प्रदेश के सरेंडर नक्सली जोड़े रविवार को एक साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।इन जोड़ो की शादी एकदम धूमधाम से की जाएगी। ढोल, बैंड बाजा होगा, पारंपरिक नाचा होगा सरेंडर नक्सली, पुलिस के जवान बाराती होंगे तो अफसर घराती होकर स्वागत व कन्यादान करेंगे।शादी का माहौल आज प्रदेश में देखा जाएगा।
14 फरवरी को होने वाले 14 जोड़ो का विवाह बेहद ही खास होने वाला है।विवाह के इस खास मौके पर पुलिस के जवान, पुलिस, प्रशासन के अफसर परिवार की भूमिका में होंगे लेकिन सरेंडर नक्सलियों के परिवार को भी आमंत्रण भेजा गया है। बताया जा रहा है नक्सल भय से कुछ परिवार नहीं पहुंचेंगे। धूम धड़ाके, नाच गाने के साथ शांति कुंज से बारात निकलेगी। आदिवासी संस्कृति व पारम्परिक रीति- रिवाजों के साथ सारी रस्में होंगी।मिली जानकारी के अनुसार यह विवाह बेहद खास और खुशहाली पूर्ण होगी।

वही विवाह को लेकर परिणय सूत्र में बंधने जा रहे जोड़े बहुत उत्साहित हैं। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि शादी की रस्मों, रिश्तों की अहमियत, ज़िम्मेदारियों के बारे में भी इन जोड़ों को बताया जाएगा। नक्सल संगठन में जाने के बाद रीति रिवाजों, परम्पराओं से ये काफी दूर हो चुके हैं। उन्हें ये सब भी जानने का मौका मिलेगा।विवाह की इस तैयारियों को लेकर नक्सली जोड़े का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका विवाह इतने धूमधाम और खुशनुमा माहौल में होगा।