श्मशान घाट की छत गिरने से भीषण हादसा 16 लोगो की जान गई

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद मुरादनगर में आज दर्दनाक हादसा हुआ। मुरादनगर के एक श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई।इस हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन अचानक धंस गई। परिणाम स्वरूप दीवार नीचे बैठ गई और लेंटर गिर गया।और उपस्थित लोग चपेट में आ गए।

उत्तर प्रदेश का यह दर्दनाक घटना पूरे देश को डरा कर रख दिया है।यह हादसा बड़ी सँख्या में लोगो की जान ले ली।बता दें छत गिरने से 40 से अधिक लोग दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को रेस्क्यू कर गाजियाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने 14 मौत की पुष्टि की है।हादसा इतना भयानक और अकस्मात था कि किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। चीखपुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने बमुश्किल दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में बने भवन की अधिक बारिश में मिट्टी बैठ गई और यह घटना घटी।इस घटना का दर्दनाक मंज़र शासन प्रशासन को भी हिला दिया।इस घटना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया।और मृतको के आश्रीतों को 2-2 लाख रुपये देने की बात कही।