चलती ट्रेन मे गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

जन्म देने जननी की महिमा अपरम पार होती है।माँ प्रसव पीड़ा को पार कर एक नई जिंदगी को जन्म देती है।सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो एक महिला की है।जिसमें उसके साथ उसका नवजात बच्चा दिखाई दे रहा है। खबरों की मानें तो महिला बेंगलुरु से लखनऊ जा रही यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। इसी दौरान जैसे ही ट्रेन ने विजयवाड़ा पार किया तभी उसे लेबर पेन होना शुरू हो गया। घटना गुरूवार की है।

गौरतलब है कि महिला बेंगलुरू से लखनऊ जा रही यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अपने परिवार वालों के साथ लखनऊ जा रही थी। वे रिजर्वेशन बोगी में यात्रा कर रही थी। अचानक गर्भवती महिला को लेबर पेन होना शुरू हो गया। महिला के साथ मौजूद उसके परिवार वाले घबरा गए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उसने रेलवे अटेंडेंट के जरिए नजदीकी खम्मम स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मामले की गंभीरता के बारे में बताया।