दोनो बच्चों को पिलाकर मां ने खुद भी पी ली जहर, मां की थम गई सांसे बच्चों की है नाजुक स्थिति

मध्यप्रदेश में एक मां ने खतरनाक कदम उठाने की खबर आई है।जिससे मां की सांसे थम गई और दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।पूरा मामला मध्यप्रदेश के खरगोन का है।जहाँ एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर पी लिया।जिसके बाद तीनो की हालत बिगड़ने लगी। मां ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया।और दोनो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।बच्चों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए देर रात उन्हें एमवाय अस्पताल इंदौर में भर्ती किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 साल की गयाबाई की जहर खाने से मौत हो गई है। वहीं, उसके एक साल के बेटे आशीष और 5 साल के बेटे गणेश को गंभीर हालत में इंदौर एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है।महिला के पति अमरसिंह ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है। वह, पिता भुवन और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम कर रहे थे। पत्नी बेटी और दो बेटों के साथ घर पर थी। दोपहर में पत्नी ने घर पर रखी कपास में छिड़कने वाली मोनो कोटो दवाई खा ली। इतना ही नहीं दोनों बच्चों को भी दवाई खिला दी। मां और बच्चों की हालत बिगड़ती देख बेटी तारा दौड़ती हुई खेत पर आई और हमें घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं दौड़कर घर पहुंचा।
मुझे तेजी से भागता देख मेरे दादा का बेटा हीरू भी मेरे पीछे दौड़कर घर आ गया। यहां पर पत्नी बेहोश पड़ी थी। बच्चे भी एक तरफ पड़े हुए थे। तत्काल पड़ोसी के मदद पर निजी वाहन से तीनों को जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में पत्नी को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर कर दिया। अमरसिंह की पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी हमें नहीं है।
हालांकि पुलिस इस मामले पर जानकारी एकत्रित कर रही है।