मां के जन्मदिन पर हुए इमोशनल हुए अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर पोस्ट किये तस्वीर

बॉलीवुड के फ़िल्म अभिनेता अर्जुन कपूर की माँ मोना शौरी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।2012 में मोना शौरी इस दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गई।लेकिन रिश्ते और प्यार कभी दुनिया से विदा नही लेता।बता दें माँ मोना शौरी के जन्मदिन पर अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी कपूर को लेकर कितने इमोशनल हैं। यह बात तो सब जानते ही हैं। अक्सर अर्जुन को मां को याद कर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा गया है। हाल में अर्जुन की मां का जन्मदिन था। इस मौके पर अर्जुन खुद को संभाल नहीं पाए और उन्होंने एक वीडियो शेयर अपने फैंस से एक प्यारी सी सलाह दी।

मां के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए अर्जुन कपूर ने वीडियो में कहा कि है “आज उनकी मां का जन्मदिन है। अगर आज वह दुनिया में होती तो वह बेहद खुशी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती। वह सबको साथ देख खुश हो जाती। लेकिन इंसान अपनी किस्मत के आगे मजबूर है। वीडियो में आगे अर्जुन अपने फैंस से कहते हैं कि वह अपने परिवार, मां-बाप और उन्हें चाहने वाले लोगों के साथ ज्यादा-ज्यादा से समय बिताएं। क्योंकि हमें यह बिल्कुल नहीं पता है कि जिंदगी ने उनके लिए क्या तय किया हुआ है। हमें हमेशा अपने प्यार को जाहिर करने में पीछे नहीं हटना चाहिए।

अर्जुन आगे बतातें हैं कि “वह अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। वह जानते हैं कि उनकी मां उनके आस-पास ही हैं, लेकिन फिर भी वह उन्हें बहुत याद करते हैं। लेकिन वह उनसे यह बात नहीं कह सकते हैं। वह अपनी मां से बात करने की कोशिश करते हैं जिसे देख कभी-कभी वह भी अजीब सा महसूस करने लगते हैं। वीडियो के अंत में अर्जुन कहते हैं कि वह बस यह कहना चाहते हैं कि वह आप जिससे भी प्यार करें उसे यह बात जरूर बताएं।अभिनेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘मां, मैं आपस बेहद प्यार करता हूं,आज, कल और हमेशा । जन्मदिन की शुभकामना मॉम।