बड़ा हादसा संकरे र 22 फीट गहरी बाणसागर नहर में गिरी बस 54 में से 42 यात्रियों के मीले शव

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है।इस हादसे का मंज़र दिल दहला देने वाला है। 54 यात्रियों से भरी एक बस 22 फ़ीट गहरी नहर में गिर गई।जिसके बाद का मंज़र रोंगटे खड़े कर कर देने वाला था।54 में से 42 यात्रियों का शव पानी में तैरने लगी।इस हादसे ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया।

बता दे पूरा मामला मध्यप्रदेश के रामपुर के नैकिन इलाके का है।जहाँ सुबह करीब 7.30 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे के बाद बस के यात्रियों का शव पानी मे तैरने लगा।जिसके बाद करीब 11:30 क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया।वही नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ, तब बहाव तेज था, लिहाजा यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला।जिसके चलते आज 42 लोग इस हादसे के शिकार हो गए। मृतकों में 12 छात्र भी शामिल थे।इस हादसे ने शासन प्रशासन तक को हिलाकर रख दिया।इस घटना के बाद बड़े-बड़े नेता सवेंदना प्रकट कर रहे हैं।वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए। मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है।
