कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा नगर पालिका को दी करोड़ो की सौगात

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा नगर पालिका द्वारा 19 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित गौठान निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। गौठान लोकार्पण के बाद मंत्री अकबर ने पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा एवं सभापति एवं पार्षदो के साथ गौठान का अवलोकन भी किया।

मंत्री द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना भी की गई। कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों में पहला कवर्धा नगर पालिका है। जहां पर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी विकास कार्य योजना अंतर्गत इस कार्य का निर्माण किया गया। गौठान में पशुओं के लिए शेड निर्माण कार्य, गेट निर्माण कार्य, चैनलिंक फैसिंग कार्य, कोटना निर्माण कार्य, हाफ राउन्डिग नाली एवं समतली करण कार्य किया गया है। मंत्री अकबर ने गौठान लोकार्पण के इस अवसर पर राज्य शासन के नगरीय निकाय विभाग द्वारा 14 वे वित्त आयोग अंतर्गत कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के समुचित विकास के लिए बनाए गए लगभग 89 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित आरसी नाली निर्माण, हाफ राउण्ड नाली निर्माण का लोकापर्ण किया।

संवाददाता
प्रवीण टाइगर