बस्तर दौर में निकले मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल का किया अवलोकन बच्चों के साथ भी बिता रहे समय

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल बस्तर तीन दिवसीय दौरे पर थे। मुख्यमंत्री कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे।शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के अवलोकन के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के बारे में चर्चा की।मुख्यमंत्री ने शिक्षा को लेकर बहुत सी महत्वपूर्ण बाते कहि।

अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की और उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा हमने ब्लैक बोर्ड डस्टर में पढ़ाई की थी, लेकिन अब हमारी नई पीढ़ी डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा मिली है।मुख्यमंत्री बघेल ने पालको से संवाद के दौरान सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।