प्रदेश में बढ़ रहा बलात्कार का शर्मनाक अपराध सामने आया 50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला

प्रदेश में दुष्कर्म का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है,न जाने कब तक यहां की महिलाएं अपने सुरक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।यहां बचियां, युवतियां और न ही वृद्ध महिलाएं सुरक्षित है।दरिंदे सभी को अपना शिकार बना लेते हैं। जगदलपुर से दुष्कर्म का मामला आया है। जहां शादी समारोह के दौरान 50 वर्षीय महिला के साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म अपराध को अंजाम दिया।
बता दे महिला अपने दो बेटों शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं वापस घर लौटने के बाद देर रात करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आवाज लगा रहा था। आवाज सुनकर महिला घर के बाहर निकली। बाहर निकलते ही युवक ने महिला के साथ बतमीजी करने लगा और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया।और अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया।सुबह महिला की चीख सुनकर ग्रामीण ने उनकी मदद की और उन्हें भनपुरी के उपचारकेन्द्र ले जाया गया। इसके बाद पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई।मामले को गंभीरता से लेते हुए।बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने जांच के निर्देश दिए।चुकी आरोपी अज्ञात था,इसके बावजूद पुलिस ने घटना स्थल पर मिले चप्पल, सबूतों, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से आरोपी को ढूंढ निकाला।आरोपी की पहेचान अमित कश्यप उम्र 21 वर्ष के रूप में हुआ है।युवक ने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।