दंतेवाड़ा में गूंजी गोलियों की गड़गड़ाहट नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़

प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में सुबह सुबह नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई।जिससे सुबह सुबह पूरा जिला गोलियां की गड़गड़ाहट से गूंज गया था।बता दंतेवाड़ा जिले में आज की सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण संघर्ष के बीच चिकपाल और मारजुम के बीच जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही मौके से 9 MM की पिस्तौल भी बरामद की है।सुबह -सुबह हुए इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिए।
जानकारी के अनुसार, जवानों और नक्सलियों के बीच करीब पौन घंटे तक संघर्ष चलता रहा।जिसमे एक नक्सली मारा गया।बताया जा रहा है, की मारा गया नक्सली नक्सली हिड़मा मुचाकी कटेकल्याण समिति का सदस्य था। जिस पर 5 लाख रूपए का इनाम भी था। वह पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था।
दरसल पुलिस को मुखबीर से जंगलों में नक्सलियों के संबंध में जानकारी मिला था। जिसके बाद दंतेवाड़ा डीआरजी और सीएएफ के 17वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान घात लगाकर जंगल में छुपे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।जवानों ने जैसे तैसे मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। एनकाउंटर में जवानों को एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हाथ लगी।फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।