भारत के पांच राज्यो के इन मशहूर खाने की जानकारी सबको होनी चाहिए

भारत विविधता से संपन्न देश है,जहाँ बोल-चाल,रहन-सहन के साथ-साथ खाने के स्वाद में भी विविधता पाई जाती है।भारत के कोने-कोने में स्वाद और भोजन का मजा ही कुछ अलग होता है।तो आइए जानते हैं,इन राज्यों के मशहूर और पसंदीदा भोजन के बारे में।
राजस्थान

दाल बाटी और चूरमा-राजस्थान में घी का ज्यादा इस्तेमाल कर यह डिश तैयार होती है। राजस्थान के कल्चर जितनी ही रिच यह टेस्ट में होती है। बॉल जैसे आकार की गेहूं के आटे की गोलियां आंच पर पकाई जाती हैं। तड़का लगी दाल के साथ इन्हें खाया जाता है। साथ में इन्हीं गोलियां से बना चूरमा डिश को चार चांद लगता है।
उत्तर प्रदेश

आलू, मैथी, पालक और तरह-तरह के पराठे : इसे पराठे पसंद करने वाला राज्य कहा जाए तो गलत नहीं। यहाँ की ख़ास डिश की बात हो तो तरह तरह के पराठे आपको बढ़िया लगेंगे जिनका स्वाद लाजवाब है और देखने में भी बेहतरीन हैं।
मध्य प्रदेश

दाल बाफला -मध्य प्रदेश राजस्थान के जितने करीब है उतनी ही समानता यहां के खान पान में नजर आ जाती है। थोड़े से टिवस्ट के साथ समझ लीजिए दाल बाटी ही मध्य प्रदेश के लोगों को पसंद आती है। यहाँ का दाल बाफला बहुत कुछ दाल बाटी जैसा है लेकिन इसका टेस्ट गजब है और आपने चाहे जितनी दाल बाटी खाई हो, दाल बाफले खाना बिलकुल न भूलें।
उत्तराखंड

मंडुआ की रोटी और फ़ानु-पहाड़ी इलाके के इस राज्य में खानपान कुछ अलग सा है। यहां पर एक खास डिश लोगों को पसंद है। इसे साधारण भाषा में दाल रोटी कह सकते हैं लेकिन टेस्ट बेहद अलग है। यहां पाए जाने वाले खास आटे से यह रोटी बनती है। फ़ानु दाल से बनी ख़ास डिश है। इस कॉम्बीनेशन को खाकर जरूर देखिए।
बंगाल

झिंगे आलू पोश्तो -इसमें गिलकी या तुरई के इस्तेमाल से डिश तैयार की जाती है। आलू और खसखस के दानों को मिलाकर यह डिश तैयार होती है। इसे चावल या रोटी के साथ खाते हैं। इसमें सरसों के तेल का ख़ास इस्तेमाल होता है और टेस्ट लाजवाब है।