फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाए ये उपाय

प्रदूषण और बदलते मौसम की वजह से फेफड़ो में होने वाली समस्याओं में चपेट में अधिकतर लोग आने लगे है।वही पूरे विश्व की परेशानी बनी कोरोना वायरस ने भी लोगो को बहुत कमजोर बना चुका है।इस संक्रमण की वजह से करोड़ो लोगो की जान चली गई।क्योकि इस बीमारी ने मौत का अलग ही खेल खेला जो सीधे हमारे प्रतिरोधक क्षमता पर प्रहार करता है।हमारे रहन-सहन ने भी हमारे जिंदगी और शरीर को काफी प्रभावित करता है। ऐसे में हमें दिल और सांस से जुड़ी कई बीमारियों का शिकार होने का डर है। तो चलिए जानते है इन्हें स्वस्थ रखने के उपाय
हल्दी

हल्दी को हमारे शरीर के लिए संजीवनी बूटी की तरह माना जाता है। हल्दी कई रोगों को खत्म करने के लिए भी जानी जाती है। इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम और वायु को साफ करने का काम करते हैं। साथ ही हल्दी एंटी वायरल भी होती है, जो हमारे फेफड़ों को संक्रमण से सुरक्षित रखती है। ऐसे में हमें अपने भोजन में हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही हल्दी वाला दूध तो हमारे शरीर को फायदे देने के लिए जाना ही जाता है।
गिलोय

गिलोय हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। इसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। कोरोना काल में तो लोगों में इसकी मांग काफी बड़ी, क्योंकि ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मदद कर सकता है। यही नहीं गिलोय में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल गुण वायरस से होने वाली बीमारियों से फेफड़ों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके अलावा गिलोय के सेवन से ये सूजन को कम करने में भी मदद करता है।