International newsNational
सोने चांदी के कीमतों में रोजाना दर्ज हो रही भारी गिरावट

News Ads
सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।बजट पेश होने बाद सोने चांदी में रोजाना भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोने के दाम में 322 रुपए और चांदी की कीमतों में लगभग 1 हजार रुपए की कमी आई है। चांदी की कीमत 67,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

सोने की कीमत में 322 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 47,137 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वही चांदी की कीमत 67,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है।