जाने बिंदी लगाने के पीछे का महत्व

बिंदी सौंदर्य बढ़ाने के साथ-साथ हमारी संस्कृति को भी दर्शाती हैं।भारतीय संस्कृति में बिंदी का बहुत महत्व है। खासतौर पर हिंदु धर्म में बिंदी को सुहाग की निशानी कहा जाता है।शादीशुदा महिलाओं के लिए बिंदी लगाना अनिवार्य होता है।कहते हें कि बिंदी का रंग जितना गहरा होता है।पति का प्यार उतना ही बढ़ता जाता है।यह भी कहा जाता है कि बिंदी से पति की उम्र भी बढ़ती है।

देश मे कुँवारी लड़कियां भी अपने सौंदर्यता बढ़ाने के लिए बिंदी लगाती है।हर मैचिंग कपड़ो के साथ मैचिंग बिंदी लगाने का भी ट्रेंड होता है।

ज्योतिष शास्त्र और विज्ञान दोनों में ही यह बात प्रूव हो चुकी है कि बिंदी लगाने से स्वास्थ को अद्भुत फायदे मिलते हैं।फोक्स बनाए रखने में मदद करती है।माथे पर जिस स्थान पर बिंदी लगाई जाती है उस स्थान पर शरीर की सारी प्रमुख नसे एक दूसरे को काट रही होती हैं। इससे यहां पर आज्ञा चक्र बन जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं की माने तो इस स्थान पर बिंदी लगाने से यह चक्र हमेशा एक्टिव रहता है। इससे महिलाओं को शांति मिलती है और तनाव दूर रहता है।