टीम इंडिया के कप्तान के आँगन में गूंजी नन्ही बेटी की किलकारी

जिस घड़ी का पूरे आवाम को इंतजार था।वो घड़ी आ ही गयी।अनुष्का और विराट कोहली के घर बेटी ने जन्म लिया है।और इस अवसर पर भारत के साथ विदेशों से भी विराट और अनुष्का को बधाइयां मिल रही है।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए आज खुशी का दिन है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विरूष्का के फैंस को जिस पल का बेसब्ररी से इंतजार था। आखिर वो पल आ ही गया।

जच्चा बच्चा दोनो है स्वस्थ
अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। विराट ने इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।जिस तरह इन कपल को दुवाएं दी जाती थी।उसी प्रकार उनके बच्चे को भी फैंस दुवाएं दे रहे और दोनों की बेटी को जल्द से जल्द देखने की इक्षाये भी व्यक्त कर रहे हैं।