
बॉलीवुड को एक बार फिर झटका लगा है, वही कपूर परिवार में फिर मातम का महौल बना हुआ है।बता दें आज राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने मंगलवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे। अस्पताल के बाहर रणधीर कपूर को स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव को चेंबूर में उनके घर राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था।ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की।

दूसरी बार कपूर परिवार को बड़ी क्षति पहुंची है।क्योकि पिछले साल अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार के लिए मंगलवार का दिन एक और बड़ा आघात लेकर आया। सुबह तक ठीक ठाक दिख रहे राजीव कपूर को नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।उन्होंने अंतिम साल लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया।