जाने सोने चांदी के दामो में हुई कितनी हलचल

बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने लगी थी और चांदी की कीमतें तो बढ़ी ही है।बजट की पेशकश में सोने की दामो में गिरावट होने की जानकारी दी गयी थी।जिसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट हुई थी।लेकिन बीच मे सोने की बढ़ती कीमतों ने कतार बना रखी थी।

फिलहाल सोने की कीमतों में गिरावट आई है।बता दें एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत में 38 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके बाद सोना 47576 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। बता दें कि सोना पिछले सत्र में 47614 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
68884 रुपये प्रतिकिलोग्राम हुआ चांदी

सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी में 783 रुपए की गिरकर कर चांदी का भाव 68884 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि पिछले सत्र में चांदी का भाव 69667 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था।सोने चांदी के ताजा भाव कभी बढ़ता तो कभी थोड़ी गिरावट दर्शाती है।