जाने कब हुआ था विराट और अनुष्का को एक दूजे से प्यार

अनुष्का और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में गिने जाते है।इनका प्यार भी परवान चढ़ा और अब वे माता-पिता भी बन गए हैं।देश के ये चहिते कपल के बारे में जानने की इक्छा सभी को होती है।लेकिन इनके प्यार की शुरुआत को बहुत कम ही लोग जानते है।तो बिना वक़्त जाया किये आपको बता दें कि इनको प्यार कब हुआ था?

बता दें अनुष्का और विराट की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया।इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई।जल्दी ही दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगनी लगी।अटकलों पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में दक्षिण अफ़्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए।
उसके बाद दोनों फिर एक साथ कई जगह नज़र आए।फरवरी में अनुष्का विराट से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया सीरीज़ खेल रही थी। विराट ने भी अपनी तरफ से संजीदगी दिखाई और फिल्म PK की शूटिंग के दौरान अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने वह उदयपुर पहुंचे।पूरे शहर को मानो यह पता चल गया।साल 2014 का अंत आते-आते विराट ने बात जग ज़ाहिर कर दी।मैच के दौरान शतक पूरा करने के बाद विराट ने अनुष्का की तरफ प्यार का इशारा किया।इसके बाद हर प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछे जाने लगे और विराट ने जवाब हां में दे ही दिया।

2016 की शुरुआत में बताया जाता है इन दोनों के रिश्ते में खटास भी आई।वजह कुछ तस्वीरें थीं जो अनुष्का ने एक मैगज़ीन के लिए खिंचवाई। मगर कुछ महीनों की दूरी के बाद दोनों फिल्म सुल्तान के हिट होने पर सलमान खान के घर दी गई पार्टी में एकसाथ पहुंचे।फिर युवराज की शादी पर भी दोनों को एक साथ देखकर साफ हो चला कि गिले शिकवे दूर हो गए हैं। न्यूयॉर्क में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए भी इन दोनों की तस्वीरों ने सुर्खियों बटोरीं।फैंस को भी अंदाज़ा हो गया कि जल्द ही प्यार का ये रिश्ता शादी के बंधन में तब्दील हो गया है।