महाराष्ट्र में मास्क न लगाने वालों से वसूला इतना जुर्माना की जानकर हो जाएंगे हैरान

वैश्विक महवारी बनी कोरोना लोगो के लिए आफत बन गयी।किसी को जान देकर कीमत चुकानी पड़ी तो किसी को आर्थिक नुकसान उठा कर।लेकिन मुवावजा तो सबको चुकाना पड़ा।वही महाराष्ट्र में कोरोना के लिए बनाए गए निर्देशों का पालन न करना लोगो के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बना।कोरोना महवारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार काफी सख्त रुख अपनाई थी।

बता दें महाराष्ट्र का महानगर मुंबई में कोरोनाकाल के बीच कोरोना से बचाव के लिए बनाये गए नियमो का पालन न करने वाले नागरिकों से जुर्माना वसूला और वसूली बड़ी रकम की हुई है।सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के 15 लाख से अधिक लोगों को पकड़ा है। इन लोगों से 30 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सोमवार को 13,008 लोग पकड़े गए हैं और उनसे 26,01,600 रुपए जुर्माना वसूला गया है।और अप्रैल 2020 से इस साल 15 फरवरी तक नगर निकाय ने 15,16,398 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के पकड़ा और उनसे 30,69,09,800 रुपए का जुर्माना वसूला।इससे नागरिकों के अनुशासनहीनता का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है।