ChattisgarhKawardha
मंत्री अकबर ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का अवलोकन किया

News Ads
संवाददाता
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा शहर के शासकीय पी.जी. महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपए की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम भवन का अवलोकन किया।और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्राध्यापक और जनभागीदारी समिति ने मंत्री अकबर का स्वागत किया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहित महेश्वरी ने मंत्री अकबर को ऑडिटोरियम के बारे मे अवगत कराया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, तुकाराम , प्रशांत परिहार प्रचार्य चौहान एवं कॉलेज के प्राध्यापक और जनभागीदारी समिति के सदस्य उपस्थित थे।
प्रवीण टाइगर
More Article from World