Maharashtra
मुंबई के गैस गोदाम में लगी, आग लगने से 4 घायल

News Ads
महाराष्ट्र मुंबई में भयावह आग से बड़ा हादसा हुआ है।बता दे मुंबई अंधेरी के वर्सोवा में एक LPG गैस गोदाम में बुधवार को लगी आग लग गयी।इस आग पर काबू भी पा लिया गया है। लेकिन इस हादसे ने 4 लोग घायल हुए हैं।घायलों को इलाज के लिए कूपर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

आपको बता दें आग के बाद गोदाम में रखे 45 सिलेंडर फटे हैं। गोदाम का एक बड़ा हिस्सा भी इसमें क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस दौरान यह दुर्घटना हुई गोदाम में 500 से ज्यादा LPG सिलेंडर मौजूद थे।इस हादसे से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।यहाँ के इमारतों में रहने वाले लोगों को खाली करवाया लिया गया था। गोदाम में आग के बाद मौके पर NDRF की टीम को भी बैकअप के लिए बुला लिया गया था। आग बुझाने के लिए 20 फायर टेंडर और 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम भी लगातार कोशीश कर रही थी