कृषि कानून के खिलाफ प्रदेश में कांग्रेसियों का विरोध प्रदशर्न पूर्व सीएम रमन सिंह के बंगले का करेंगे घेराव

किसानों के आंदोलन के समर्थन में और नए कृषि कानून के खिलाफ आज प्रदेश के कॉंग्रेसी युवा नेताओ का विरोध प्रदर्शन होगा।जिसमें कांग्रेसी प्रदर्शनकारी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बंगले पर घेराव करेंगे।बता दें भाजपा के जेल भरो आंदोलन के जवाब में युवा कांग्रेस भी आज ही केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता दोपहर एक बजे आकाशवाणी चैक से मौलश्री विहार तक रैली निकालेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बंगले का घेराव करेंगे।
दिग्गज नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

एक तरफ प्रदर्शनकारियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले का घेराव करने जा रहे हैं।वही दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के चार दिग्गज मंत्री आज पत्रकार वार्ता करेंगे। कृषि मंत्री रविंद्र चैबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेंगे।