आर्कषक लिपस्टिक रंगों को पहचाने

लिपस्टिक होठो को आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती और चहरे को अधिक खूबसूरत बना देती है।लिपस्टिक चेहरे के रंगों पर भी निर्भर होती है। गोरो लोगों के लिए मार्केट ने कई सारे प्रोडक्ट लाए थे वहीं अब सांवली त्वचा के कई सारे मेकअप बाजार में मिल जाते है, पहले जहां लिपस्टिक सिर्फ गोरी महिलाओं के लिए हुआ करता था अब ये हर रंग हर तरह की महिलाओं के लिए मार्केट में उपलब्ध होता दिख रहा है।जिसे हर कोई महिला अपने स्कीन टोन के अनुसार कैरी कर सकती है।
कॉपर ब्राउन-

ये कलर उन महिलाओं पर खूब फबेगा जिनका कलर थोड़ा सा दबा हुआ है।इस रंग को बनाने के लिए बहुत मेहनत की गई है साथ ही इस कलर को लगाकर हर महिला का चेहरा खिल उठेगा। आप इस कलर को किसी भी खास जगह पर लगा कर जा सकती है
लाल

लाल अमूमन हर महिला की पंसद का लिपस्टिक होता है जिसे लगभग हर महिला लगाती है।और ये उन महिलाओ पर खूब जचती है।जिनका रंग थोड़ा गेहूंआ हो वो इसे लगाकर बहुत ही खूबसूरत लगती है साथ ही उनके चेहरे का रंग भी बदल जाता है और इसे लगाने के बाद लोग क्या कह रहे है उसकी परवाह ना करे क्योंकि आप खूबसूरत लगेंगी इसको लगाकर ये जान लें।
मैजेंटा

मैजेंटा और रोज पिंक रंग में भ्रमित ना हो। रोज पिंक में गुलाब के हल्के रंग शामिल होते हैं, जबकि मैजेंटा में पिंक कर्ल का बराबर कॉम्बिनेशन होता है। यह शेड एशियाई डार्क स्किन टोन पर काफी खिलता है।
पीच

नैचुर्ल पिंक हर तरह की लड़कियों का पसंदीदा होता है। यह गोरी रंग की लड़कियों के साथ ही सांवली रंग की लड़कियों पर भी खूब खिलता है। लेकिन पीच कलर एक ऐसा लिप कलर है जो सिर्फ सांवली रंग की लड़कियों पर खास खिलता हैं। पीच हर तरह की सांवली त्वचा पर खिलता है। यह सांवली रंग की महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट शेड है।