जेल की हिरासत में सचिन जोशी,22 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का लगा आरोप

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है।
करोड़ो रूपये के घोटाले के मामले मे अभिनेता और उद्योगपति सचिन जोशी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।शनिवार की रात सचिन जोशी को गिरफ्तार किया गया।इस दौरान उनसे कई घंटे तक पूछताछ भी की गई थी।करोड़ो रूपये के घोटाले के मामले में गिरफ्तार हुए सचिन की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया में आग की तरह फैलने लगी है।

बता दें सचिन जोशी जेएमजे ग्रुप के मालिक जगदीश जोशी के बेटे है।जिन्हें शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया।सचिन जोशी एक उद्योगपति भी है,और कंपनी के अच्छे प्रमोटर भी।सचिन जोशी का मसाला,परफ्यूम, शराब का भी उद्योग है।सचिन की गिरफ्तारी की खबर उद्योगजगत की बड़ी खबर है।सचिन जोशी केवल एक उद्योगपति ही नही बल्कि बॉलीवुड में ही इनकी पहचान है।सचिन जोशी, एक्ट्रेस सनी लियोन के साथ साल 2013 में आई फिल्म ‘जैकपॉट को लेकर सुर्खियों में आये थे। आपत्तिजनक सीन की वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक गाने ‘एगजैक्टली’ पर पाबंदी लगाई थी। सचिन जोशी ने साल 2017 में विजय माल्या का गोवा में स्थित ‘किंगफिशर’ बंगला भी खरीदा था।जिसकी खबर काफी सुर्खियों में थी।
