मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हिंदू संगठन के लोगो पर पथराव

देश में मन्दिर और मस्जिद का विवाद कोई नई बात नही है।कई लोग धर्म के नाम पर लोगों को नुकसान पहुचाने के लिए तत्पर रहते है।यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा बता दें इंदौर जिले में हिंदू संगठन की रैली पर पथराव की जानकारी आई है। घटना गौतमपुरा के चांदनखेड़ी में हुई है। यहां पर संगठन द्वारा अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने हेतु रैली निकाली जा रही थी। बाइक से निकले लोगों को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया।

दोपहर करीब एक बजे कुछ कार्यकर्ता मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ ही देर में पत्थर बरसने लगे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात था। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में रैली पर पथराव करते हुए डंडे बरसाए गए। सूचना मिलते ही इंदौर डीआरपी लाइन से 50 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी लेकर बड़े अफसर पहुंच गए हैं। 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए हैं।