बंद रहे सिनेमाघरों में आएगी रौनक,सात राज्यों को मिला सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति

2020 में पूरे विश्व पर संक्रमण का प्रभाव में लेने वाला कोरोना वायरस ने लोगो के आम जीवन को भी प्रभावित किया।5 से 6 महीने तक अपने ही घरों में लोगो को कैद होकर रहना पड़ा।उसी तरह लोगो के मनोरंजन से जुड़े सभी स्थानों को भी लंबे समय तक बंद किया गया था।जिनमें सिनेमाघर भी शामिल है।लंबे समय से बंद रहे सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौट आने की उम्मीदें जताई जा रही है। क्योंकि 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाहॉल खोलने की केंद्र की अनुमति के बाद सात राज्यों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
सिनेमाघरों को खोले जाने की अनुमति से पूरे सालभर
में हुए नुकसानो की भरपाई भी की जा सकती है।वही उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमाहॉल वालों को फिल्में सिनेमाहॉल में लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद इस साल इतनी फिल्में रिलीज होनी हैं।जिनसे सिनेमाघरों से अच्छी आय की काफी उम्मीदें है। सिनेमाघरों से कमाई जाने वाली रकम से करीब 10 हजार करोड़ का घाटा पूरा होगा।और साथ ही दर्शकों का लंबा इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
रिलीज़ होने वाली है, बहुत सी फिल्में

लगभग 11 महीनों या सालभर बाद खुलने जा रही सिनेमाघरों में दर्शकों से काफी समर्थन की उम्मीद जताई जा रही है।क्योंकि बहुत सी अच्छी आने वाली फिल्मों का इंतजार दर्शक कर रहे है।बॉलीवुड के चुनींदा सुपरस्टार्स की फिल्में भी इनमे शामिल हैं।बता दे दशहरे पर अजय देवगन की फुटबॉल पर आधारित फिल्म ‘मैदान’ और जूनियर एनटीआर की ‘आरआरआर’ की घोषणा हुई है। आरआरआर एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी। दीपावली पर अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी के मुताबिक जुलाई में ‘केजीएफ-2’, सितंबर में ‘लाइगर’, ‘अपने-2’, गांधी जयंती पर फरहान अख्तर की ‘तूफान’ जैसी फिल्में आएंगी। ‘पृथ्वीराज’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ की रिलीज की घोषणा जल्द हो सकती है।इन फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।