बिलासपुर में आज पुलिस, निगम और राजस्व विभाग के 9025 कर्मचारियों को लगेगा वैक्सीन

प्रदेश में वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।वैक्सीनेशन की यह प्रक्रिया बिलासपुर में कोरोना मंगलवार से शुरू हो गया है। फ्रंट लाइन में कोरोना वॉरियर्स पुलिस, नगर निगम और राजस्व विभाग के 9025 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें पुलिस विभाग के 3689, नगर निगम के 4298, और राजस्व विभाग के 1028 कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। इनका वैक्सीनेशन सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है।

बता दें हर दिन 300 से 400 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रख गया है। वहीं नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को टाउन हॉल में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। पंचायत कर्मचारियों के लिए ब्लॉक स्तर के सभी सीएचसी जहां उनके नाम होंगे वहां टीके लगाए जाएंगे। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को जिला अस्पताल में वैक्सीन लग रही है। हर दिन चयनित कर्मचारियों को SMS के माध्यम से सूचना मिलेगी।उम्मीद है,की इस वैक्सीनेशन प्रक्रिया में कर्मचारियों का अच्छा समर्थन मिलेगा।
