किसान आन्दोल का आज 43वां दिन इस बार अलग तरीके से निकाले जाएंगे किसान मार्च

दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को आज 43 दिन पूरे हो चुके किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानून से देश के किसान सन्तुष्ट नही है।वे इस कानून को विवादित कृषि कानून करार दे चुके हैं।कृषि कानून को लेकर किसान अलग-अलग अंदाजों और अलग-अलग तरीको से आंदोलन कर रहे है।
कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं।
आन्दोल में शामिल होंगे 60 हजार ट्रेक्टर
आज होने वाले आंदोलन में ट्रेक्टरों को भी शामिल किया जाएगा जानकारी के मुताबिक आज 60 हज़ार ट्रक्टरों में किसान कृषि क़ानून के खिलाफ केंडल मार्च निकलेंगे। उनका दावा है कि इस मार्च में 60 हजार ट्रैक्टर शामिल हैं। यह मार्च सिंघु बॉर्डर से टिकरी, टिकरी से शा हजहांपुर, गाजीपुर से पलवल और पलवल से गाजीपुर तक निकाला जा रहा है।

किसानों और सरकार के बीच बातचीत रहा बेनतीजा
किसानों और सरकार के बीच हर दौर के बातचित असफल रही है।इस बार भी किसानों और सरकार के बीच 4 जनवरी की मीटिंग बेनतीजा रही और अगली तारीख 8 जनवरी तय हुई। अगली मीटिंग में कृषि कानूनों को वापस लेने और MSP पर अलग कानून बनाने की मांग पर बात होगी। यह 9वें दौर की बैठक होगी। इससे पहले सिर्फ 7वें दौर की मीटिंग में किसानों की 2 मांगों पर सहमति बन पाई थी, बाकी सभी बैठकें बेनतीजा रहीं