मंदिर हसौद एवं ग्राम गनौर में हुआ यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

देश मे हर जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।वही प्रदेश में भी सड़क सुरक्षा माह का जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है।यातायात रायपुर दिनांक 27 जनवरी 2021 यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षा माह 2021 के आज दसवे दिन रशनी टोल नाका एवं कुम्हारी टोल नाका में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित बैनर पोस्टर पंपलेट वितरण किया गया। साथ ही वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने निर्देशित किया गया शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करने एवं स्वयं तथा दूसरों को भी सुरक्षित चलने हेतु अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने निर्देशित किया गया।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के दसवें दिवस जिंदल स्टील एंड पावर मंदिर हसौद रायपुर में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात प्रशिक्षण श्री टीके भोई द्वारा प्लांट के अधिकारी कर्मचारियों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही वाहन चलाने के दौरान नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतीश कुमार ठाकुर द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को समय का ध्यान रखते हुए समय से पहले घर से निकलने बताया गया। क्योंकि अमूमन वाहन चालक ड्यूटी में लेट होने के चक्कर में लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाते के दौरान अनियंत्रित होकर दुर्घटना कारित करते हैं इसके अतिरिक्त नशे की हालत में वाहन ना चलाएं क्योंकि नशा करने के बाद आदमी को स्पष्ट नजर नहीं आने से दुर्घटना साबित होती है।अतः अपने तथा परिवार की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें वाहन चालन के दौरान हेलमेट धारण करें समय से पहले ड्यूटी पर निकले नशे की हालत में वाहन ना चलाएं अपनी जिम्मेदारी निभाएं बताया गया।

इसके अतिरिक्त जिले के ग्राम बैहर थाना आरंग में भी यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए।कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पालन करने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कामता सिंह दीवान द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि आपके ग्राम से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरती है।जिसमें प्रतिदिन लाखों की संख्या में भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। इस दौरान ग्रामीणों को विशेष सतर्कता पूर्वक वाहन चलाना अनिवार्य है। रोड पार करने वाले पैदल यात्रियों को रोड पार करने के पूर्व दाएं बाएं देखकर रोड क्रॉस करना अनिवार्य है। गांव के दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन ना चलाएं विगत वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं का अवलोकन करने पर 50 – 60% मृत्यु दोपहिया में बिना हेलमेट वाहन चलाने से हुई है। शरीर का अन्य कोई भी अंग टूट जाने पर जुड़ सकता है।किंतु सर एक बार टूटने पर दोबारा नहीं जुड़ सकता इससे मृत्यु कारीत होना निश्चित है। अतः समस्त ग्राम वासियों से अपील है। कि वे दो पहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन ना चलाएं क्योंकि हेलमेट के पश्चात सबसे अधिक मृत्यु कार्य होने वाले प्रकरणों में नशे की हालत में वाहन चलाने से पाई गई है।कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रशिक्षण टीके भोई द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों से यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमें सही जवाब देने वाले लोगों को कप एवं हेलमेट पुरस्कार के रूप में दिया गया।