विरुष्का ने रखी बेटी के लिए टाइट की सिक्यॉरिटी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी हसीना अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।वे दोनों 11 जनवरी को पैरंट्स बने हैं। विराट ने सोशल मीडिया पर यह खबर फैन्स को दी थी। साथ ही लिखा था कि उनकी प्रिवेसी का सम्मान करें।

कोरोना वायरस को लेकर विराट और अनुष्का अपनी बेटी के सेहत के लिए काफी चिंतित हैं।जिसके चलते
अनुष्का से हॉस्पिटल में मिलने की इजाजत उनके क्लोज रिलेटिव्स को भी नहीं हैं।बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के बड़े सिलेब्स हैं। विराट ने जब अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर दी थी तो उनके ट्वीट को रेकॉर्ड रीट्वीट और लाइक किया गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स हैं, विराट-अनुष्का ने हॉस्पिटल में किसी से भी फूल या तोहफे ना लेने का फैसला लिया है। यह फैसला कोविड को देखते हुए लिया गया है।