सलाद के सेहतमंद फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

फलों और सब्जियों के ढेर सारे फायदे होते हैं।जिन्हें
अपने रोजाना आदतो में शामिल करने से सेहत में काफी अच्छे प्रभाव देखने मिलता है।सलाद बनाना आसान है। कई सब्जियों और फलों को शामिल करके तरह-तरह के सलाद बनाए जा सकते हैं। कुछ लोग सलाद बड़े चाव से खाते हैं, तो कुछ लोग इसे हाथ भी नहीं लगाते। जो लोग सलाद नहीं खाते, वे जरूर अपने भोजन का हिस्सा इसे बनाएं। ऐसा न करके आप इसके कई फायदों से वंचित रह सकते हैं। सलाद से मिलने वाले 15 सेहत लाभ के बारे में बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट, वेट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और हेल्थ राइटर कविता देवगन
फायदे–

ग्रीन सलाद में विटामिन्स, मिनरल्स आदि होते हैं, जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। डायट में सलाद शामिल करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसमें कच्चे और हरी-पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है, इसलिए इसके सेवन से आप फिट महसूस कर सकते हैं। उर्म लंबी होती है। त्वचा जवां रहती है।सलाद में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें ऑलिव ऑयल और एवोकाडो डालकर भी खाने से लाभ होता है।ऑलिव ऑयल और एवोकाडो डालने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है। सलाद में मौजूद फल और कच्ची सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये फ्री रैडिकल्स पर नजर रखकर जीवनशैली से जुड़े रोगों से बचाते हैं।
