ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार औरं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थी।

मान्यता है कि
भगवान विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मा के साथ मिलकर ब्रह्मांड की रचना की थी। भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया है। इसलिए हर साल 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है। साथ ही इंजीनियर, आर्किटेक्‍ट्स, शिल्‍पकार, औद्योगिक मजदूर, कारीगर आदि विश्वकर्मा पूजा करते हैं। विश्वकर्मा देवता को समस्त सृष्टि का शिल्पकार और देवताओं का वास्तु-विशारद माना जाते हैं। वे औजारों, मशीनों और तकनीकी उपकरणों के संरक्षक हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!