Chhattisgarh

सरेराह उठाईगिरी का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में तीन आरोपी सलाखों के पीछे, एक फरार, 3 लाख से ज्यादा कैश बरामद – जानिए पूरी कहानी!

भाटापारा : भाटापारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उठाईगिरी मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹3 लाख 19 हजार 500 की नकदी बरामद की है।

मामला 16 सितंबर का है, जब प्रार्थी सचिन सचदेव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब ₹9 लाख 95 हजार नकद निकाले और रकम को बैग में रखकर घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि बैग से ₹5 लाख का एक बंडल गायब है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में स्पष्ट हुआ कि जब वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक ने बैग से रकम निकाल ली।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान हुई। ये सभी रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चना-फल्ली बेचने का काम करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रेमलाल निषाद, अंकित निषाद और विशाल दास मानिकपुरी हैं। तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!