Chhattisgarh

पखांजूर में 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार, आदिवासी समाज मोर्चा खोलने की तैयारी

कांकेर :  जिले के पखांजूर क्षेत्र में प्रशासन ने दो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से रहने और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला आदिवासी समाज के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रहा है, जो क्षेत्र में बांग्लादेशियों के अवैध निवास पर लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं।

पखांजूर तहसीलदार की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने दोनों बांग्लादेशियों के वीजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी, प्रशांत बैरागी और उसके पुत्र सुकृत्ति बैरागी, वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर में अवैध रूप से रह रहे थे। प्रशांत बैरागी ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह किया और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने कहा कि यह मामला केवल दो लोगों तक सीमित नहीं है। जिन्होंने इन फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के निर्माण में मदद की, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आदिवासी समाज जल्द ही इस मुद्दे पर मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहा है।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को उनके मूल निवासी स्थान, ग्राम औसखली पोस्ट कंचन नगर थाना बोटियाघाट जिला खुलना (बांग्लादेश) भेजकर जेल में डाल दिया। प्रशासन क्षेत्र में व्यापक जांच कर अन्य अवैध निवासियों और संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!