ChhattisgarhRaipur

कोरबा कलेक्टर की हिटलरशाही के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर का बड़ा ऐलान: 4 अक्टूबर को सीएम हाउस के सामने होगा धरना-प्रदर्शन!

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर 4 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठने वाले हैं। उनका यह कदम कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ भ्रष्टाचार और जनभावना की अनदेखी के विरोध में है। इसके लिए उन्होंने रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। इससे पहले ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी कोरबा कलेक्टर को हटाने हेतु पत्र लिखा था।

अपने पत्र में कंवर ने कहा कि उन्होंने 14 बिंदुओं पर कोरबा कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन भ्रष्ट कलेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठे कुछ आईएएस अधिकारी भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए वास्तविक जानकारी नहीं साझा कर रहे, जिससे सरकार गुमराह हो रही है।

ननकीराम कंवर ने लिखा कि जब वरिष्ठ नेताओं की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती, तो आम जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की स्थिति समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे बड़े अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। यही कारण है कि वे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धरने पर बैठने का निर्णय ले रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!