ChhattisgarhRaipur

दशहरा 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। आज 2 अक्टूबर को पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर CM विष्णुदेव साय दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर राजधानी रायपुर में जनता से रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने दिन की शुरुआत आजाद चौक से की, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे शास्त्री चौक पहुंचे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन भी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर की WRS कॉलोनी स्थित मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। यहां वे जनता को संबोधित करेंगे और परंपरागत रावण दहन का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है और हजारों लोग इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री का एक और बड़ा कार्यक्रम रावण भाठा मैदान में आयोजित होगा। यह रायपुर का प्रमुख स्थल है, जहां दशहरा पर्व को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। मुख्यमंत्री वहां भी लोगों को संबोधित करेंगे और विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे।

दशहरा उत्सव के इन आयोजनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी से राजधानी रायपुर का माहौल उत्साह और उमंग से भर जाएगा। यह दिन गांधी और शास्त्री जयंती के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला ऐतिहासिक दिन साबित होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!