ChhattisgarhRaipur

मृत महिला को जीवित बताकर कराई फर्जी रजिस्ट्री, कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा और BJP मंडल अध्यक्ष समेत 7 पर मामला दर्ज

Raipur News: राजधानी में फर्जी रजिस्ट्री कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मृत महिला को जीवित दिखाकर उसके नाम पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। इस पूरे मामले में होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं भाजपा तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि, इन सभी ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई प्लॉटों पर कब्जा जमाने की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि, इन रजिस्ट्रियों को कोर्ट पहले ही शून्य घोषित कर चुका है। बावजूद इसके आरोपी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश में लगे रहे।
इस पूरे प्रकरण की शिकायत रिटायर्ड शिक्षक देवनाथ देवांगन ने की थी, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।

वहीं इन आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आशंका जताई जा रही है कि, जांच के दौरान कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। रायपुर में फर्जीवाड़े का यह मामला शहर की संपत्ति रजिस्ट्री प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!