Chhattisgarh

Petrol Diesel Price Today: जानें 20 अक्टूबर 2025 के ताज़ा ईंधन रेट…किन शहरों में मिली राहत

Petrol Diesel Price Today: देश में महंगाई पर नियंत्रण की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन पेट्रोल, डीजल, आटा और बिजली जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में फिलहाल बड़ी राहत नजर नहीं आ रही है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने 20 अक्टूबर 2025 के लिए नए ईंधन दरें जारी कर दी हैं। दिवाली के नजदीक आने से पहले लोग उम्मीद कर रहे थे कि शायद त्योहारों पर कुछ राहत मिले, लेकिन कीमतों में केवल मामूली बदलाव दर्ज किया गया है।

Related Articles

आज जारी रेट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और नोएडा जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ जिलों में पेट्रोल 20 पैसे तक महंगा हुआ है, जबकि डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ है।

देशभर में आज के पेट्रोल-डीजल के भाव:

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67
  • उत्तर प्रदेश: ₹94.73 | ₹87.86
  • महाराष्ट्र: ₹103.50 | ₹90.03
  • मध्य प्रदेश: ₹106.36 | ₹91.75
  • राजस्थान: ₹104.72 | ₹90.21
  • पश्चिम बंगाल: ₹105.41 | ₹92.02
  • तेलंगाना: ₹107.46 | ₹95.70

CNG के दाम में भी हलचल
सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में CNG के भाव में हल्का इजाफा हुआ है, जबकि कुछ शहरों में कीमतें घटी हैं।

  • दिल्ली: ₹76.59 | मुंबई: ₹77.00 | चेन्नई: ₹91.50 | कोलकाता: ₹90.00 | पटना: ₹84.54

कैसे तय होती हैं ईंधन की कीमतें?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय होती हैं और ये कई कारकों पर निर्भर करती हैं — जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स, ट्रांसपोर्ट और रिफाइनिंग लागत, तथा राज्य सरकारों का VAT।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!