Chhattisgarh

रायपुर-दिल्ली फ्लाइट में एयर इंडिया की नई सुविधा, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त उड़ान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया इसी माह 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई दोपहर की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस नई उड़ान के साथ एयर इंडिया के यात्रियों को रोजाना दिल्ली के लिए कुल तीन फ्लाइट्स का विकल्प मिलेगा।

Related Articles

प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 2635 दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.05 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं, रायपुर से फ्लाइट संख्या 2636 दोपहर 2.35 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। फिलहाल एयर इंडिया की केवल दो उड़ानें सुबह और शाम को संचालित होती हैं।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को देश के प्रमुख एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए वर्तमान में रोजाना कुल 24 उड़ानें संचालित हो रही हैं। 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की दो नई उड़ानों के शुरू होने से यह संख्या बढ़कर 26 हो जाएगी।

इंडिगो की नई फ्लाइट भी उसी दिन से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में संचालित होगी। फ्लाइट संख्या 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 6ई6640 दोपहर 12.45 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। नई उड़ान शुरू होने के बाद इंडिगो की कुल पांच उड़ानें इस सेक्टर में संचालित होंगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!