Chhattisgarh

पंचांग: लाभ अष्टमी पर बना दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग! आज का दिन बदल सकता है आपकी किस्मत

आज 26 अक्टूबर, 2025 रविवार, के दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है. माता ललिता त्रिपुर सुंदरी इस तिथि की रक्षक हैं. यह तिथि सभी तरह के शुभ काम के लिए अच्छी मानी जाती है. आज लाभ अष्टमी है. इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

26 अक्टूबर का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : कार्तिक
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष पंचमी
  • दिन : रविवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष पंचमी
  • योग : शोभन
  • नक्षत्र : ज्येष्ठा
  • करण : बव
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • सूर्य राशि : तुला
  • सूर्योदय : सुबह 06:41 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:05 बजे
  • चंद्रोदय : सुबह 10.44 बजे
  • चंद्रास्त : रात 08.48 बजे
  • राहुकाल : 16:40 से 18:05
  • यमगंड : 12:23 से 13:49

इस नक्षत्र में शुभ कार्य से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16:40 से 30:00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है, लेकिन युद्ध संबंधी कार्यों की योजना बनाने, तांत्रिक कार्य करने के साथ किसी विवाद या तर्क की तैयारी के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि इस नक्षत्र में शुभ काम वर्जित है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:40 से 18:05 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!