Chhattisgarh

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव गिरे, जानें आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट

Gold Silver Price Today: 26 अक्टूबर 2025 के लिए जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण ये दरें सोमवार सुबह तक मान्य रहेंगी।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां 24 कैरेट सोना ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

आज के सोने के रेट (IBJA के अनुसार):

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना – ₹1,21,031 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,11,310 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना – ₹91,139 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना – ₹71,088 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999) – ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम

पिछले हफ्ते से कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिवाली के बाद कारोबार दोबारा शुरू होने पर सोने की कीमतों में करीब ₹10,800 की गिरावट दर्ज की गई है। 18 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना ₹1,32,400 प्रति 10 ग्राम था, जबकि अब यह ₹1,21,518 पर आ गया है। चांदी भी ₹1,70,000 से घटकर ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम रह गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर:
विदेशी बाजारों में भी गिरावट जारी है। हाजिर सोना 0.93% टूटकर $4,087.55 प्रति औंस, जबकि चांदी $48.12 प्रति औंस पर आ गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!