Chhattisgarh

CM विष्णु देव साय आज अंबिकापुर दौरे पर, करेंगे बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर में अपने गृह ग्राम बगिया से रवाना होकर करीब 2 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय 3:35 बजे अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

42 लाख की लागत से बनी प्रतिमा का होगा अनावरण

अंबिकापुर में आयोजित इस विशेष समारोह के दौरान कार्तिक उरांव चौक का लोकार्पण किया जाएगा। यहां 42 लाख रुपए की लागत से तैयार बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा की स्थापना होगी। नगर निगम अंबिकापुर ने इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

नगर निगम क्षेत्र को मिलेंगी नई सौगातें

मुख्यमंत्री साय के इस दौरे के दौरान नगर निगम क्षेत्र को विकास से जुड़ी कई नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर शहरी विकास और जनकल्याण से संबंधित नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

बाबा कार्तिक उरांव को आदिवासी समाज में सामाजिक एकता और शिक्षा के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उनके जन्म शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!