Chhattisgarh

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी के भाव में उछाल – जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today 31 अक्टूबर 2025: भारत में शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज ₹1,19,619 प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी ₹1,46,783 प्रति किलोग्राम पहुंच गई।


दिल्ली में सोना हुआ सस्ता, चांदी में उछाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत घटकर ₹1,23,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, चांदी ₹3,300 बढ़कर ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंची है। बुधवार को जहां सोना ₹1,24,400 था, वहीं गुरुवार को यह ₹1,000 सस्ता होकर ₹1,23,400 रह गया।


 अलग-अलग कैरेट का ताजा रेट

शुद्धताआज का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट1,19,619
23 कैरेट1,19,140
22 कैरेट1,09,571
18 कैरेट89,714
14 कैरेट69,977
चांदी (999)₹1,46,783 प्रति किलोग्राम

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 1.36% बढ़कर $3,983.87 प्रति औंस हो गया है। वहीं हाजिर चांदी 1.21% बढ़कर $48.14 प्रति औंस पर पहुंची। डॉलर इंडेक्स 0.12% की तेजी के साथ 99.34 डॉलर पर पहुंचा, जिससे सोने पर थोड़ा दबाव बना।


 वायदा बाजार में गिरावट

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत ₹941 घटकर ₹1,19,725 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, दिसंबर अनुबंधों में चांदी ₹1,029 की गिरावट के साथ ₹1,45,052 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!