Chhattisgarh

राजधानी में फिर चाकूबाजी… राह चलते दो सगे भाईयों पर धारदार चाकू से हमला, एक की मौत, एक घायल

रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों में अब पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्यों शहर में आए दिन मारपीट-चाकूबाजी जैसी कई घटनाएं देखने को मिल रही है। जैसे की ये बदमाश बेलगाम हो गए हैं। वहीं चाकूबाजी का एक और मामला सामने आया है। लिफ्ट नहीं देने पर चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है। यहां राह चलते दो सगे भाईयों विवेक तांडी और सुमीत तांडी को कृष्णा देवार उर्फ तोडू ने लिफ्ट मांगा। लेकिन दोनों भाईयों ने उसे बाइक पर साथ ले जाने से मना कर दिया। इसी बता से नाराज होकर कृष्णा देवार ने दोनों भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

Raipur Chakubaji: वहीं घटना के बाद घायल दोनों भाईयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां विवेक तांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि, सुमीत तांडी घायल है जिसका इलाज जारी है। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!