Chhattisgarh

राज्योत्सव में दिखेगा वायु सेना का पराक्रम, आसमान में दिखेगा सूर्यकिरण एरोबैटिक शो का रोमांच

रायपुर। Rajyotsav 2025: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवा रायपुर में 5 नवंबर को सूर्यकिरण एयरोबैटिक शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन होगा। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांच, गर्व, उत्साह और देशभक्ति से भर देगी।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में राजधानी नवा रायपुर का आकाश 5 नवम्बर को देशभक्ति और रोमांच से भर उठेगा।भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम सुबह 10 से 12 बजे तक अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांच, गर्व, उत्साह और देशभक्ति से भर देगी।

Rajyotsav 2025: बता दें कि, इस शो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे और यह आयोजन रजत जयंती राज्योत्सव का विशेष आकर्षण होगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!