Chhattisgarh

MP कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: गीता जयंती से निवेश प्रस्ताव तक

MP Cabinet Meeting Decision: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 1 दिसंबर को पूरे प्रदेश में धूमधाम से गीता जयंती मनाई जाएगी। साथ ही कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश की सक्रिय भागीदारी रहेगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश की जनता भी इस आयोजन से लाभ उठा सके।

विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 संभाग, 55 जिले और 313 विकासखंडों में गीता प्रेमी सस्वर गीता पाठ करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अगली कैबिनेट बैठक खजुराहो में होगी। मुख्यमंत्री 1 से 5 दिसंबर तक सभी विभागों की समीक्षा करेंगे और पिछले दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे।

बैठक में निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि हैदराबाद में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन के दौरान 36,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे राज्य में करीब 27,800 रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। एजीआई ग्रीनपैक और एक्सेस इंडिया जैसी कंपनियों ने निवेश में रुचि दिखाई है।

नए श्रम कानूनों पर बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि पहले कुल 44 श्रम कानून थे, जिन्हें सरल बनाकर 4 प्रमुख कोड में बदल दिया गया है। इसके चलते अब श्रमिकों और उद्योगों दोनों को सुविधा मिलेगी। लेबर यूनियनों से होने वाली परेशानियां कम होंगी और व्यापार करना भी आसान होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!