Chhattisgarh

हरिद्वार में बाबा रामदेव संग योग करते दिखे CM मोहन यादव, कन्या गुरुकुल के हवन में हुए शामिल

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तराखंड दौरे के दौरान हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल में आयोजित हवन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और काफी चर्चा में हैं।

Related Articles

बुधवार को हरिद्वार आगमन के बाद मुख्यमंत्री सीधे पतंजलि योगपीठ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा रामदेव सहित पतंजलि परिवार के अन्य सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। कन्या गुरुकुल में आयोजित हवन में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरे को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी पोस्ट साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में लिखा, “पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर स्वागत के लिए पतंजलि परिवार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार।”
मुख्यमंत्री का यह दौरा आध्यात्मिक और योग परंपरा के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

दिल्ली दौरे का पूरा कार्यक्रम
हरिद्वार में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री देहरादून रवाना होंगे। देहरादून से दोपहर करीब 3 बजे वे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में शाम करीब साढ़े 6 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 10 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 11 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!