Chhattisgarh

महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

आरंग : में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सामने आए इस मामले में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी पुल के नीचे एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल, पिता राजाराम पाल, उम्र 18 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक अपनी शारीरिक समस्याओं से परेशान था। मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानी के बारे में भी बताया था। इस जानकारी के बाद पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल पाल बीती शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका था, जबकि उसका दोस्त वहां से आगे निकल गया। इसके बाद क्या हुआ, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। इसी वजह से पुलिस हर कड़ी को जोड़कर जांच कर रही है।

फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। आरंग में युवक की लाश मिलने की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!