Chhattisgarh

Indian Railway: बिलासपुर जोन के स्टेशनों की बदलेगी सूरत, 400 करोड़ से होगा पुनर्निमाण, AI से होगी टिकट चेकिंग

Indian Railway: भारतीय रेलवे जल्द ही बिलासपुर जोन के लिए यात्रियों के लिए टिकट जांच प्रणाली में बड़ा बदलाव करने जा रही है. इंडियन रेलवे पारंपरिक मैनुअल जांच की जगह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा. इस नई व्यवस्था से स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण दोनों को ही अधिक प्रभावी बनाया जाएगा.

AI के जरिए होगी चेकिंग और स्टेशन प्रबंधन

रेलवे अब पूरी तरह से चेकिंग और स्टेशन प्रबंधन को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाने की दिशा में काम कर रही है. नई तकनीक के अनुसार एआई संचालित कैमरे पूरे स्टेशन की हर हिस्से पर नजर रखेंगे, अब से प्लेटफॉर्म पर निकास, प्रवेश सहित और भी संवेदनशील जगहों पर ये कैमरे यात्रियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे.

जब स्टेशनों का लागू हो जाएगा ये स्मार्ट सिस्टम

इंडियन रेलवे की तरफ से जब ये स्मार्ट सिस्टम स्टेशनों पर लागू हो जाएगा तो स्टेशन परिसर पर किसी भी असामान्य गतिविधि, भीड़ या संदिग्ध गतिविधि की पहचान कर तुंरत कंट्रोल रुम को सूचना देगा. वहां मौजूद कर्मचारी रियल टाइम स्थिति पर नजर रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे. इस दुर्घटना और अव्यवस्था की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी.

सभी के लिए ड्रेसकोड होगा जरूरी

रेलवे के अनुसार स्टेशनों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए रंग आधारित ड्रेस कोड लागू किया जाएगा. रेलवे स्टाफ, वेंडर और अन्य कर्मियों को अलग-अलग रंग की जैकेट पहननी होगी. साथ ही सभी के लिए आई कार्ड अनिवार्य होगा. गौरतलब है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. जिसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!