Chhattisgarh

IPL 2026 से पहले धोनी का बड़ा बयान, ‘60 साल तक खेल सकता हूं…जानें उनके रिटायरमेंट को लेकर क्या है प्लान

आईपीएल 2026 : की शुरुआत से पहले धोनी IPL 2026 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन इवेंट में एमएस धोनी ने अपने बयान से फैंस का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। 44 वर्षीय धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेल सकते हैं।

यह इवेंट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित हुआ था, जहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। इसी दौरान एक्टर शिवकार्तिकेयन ने धोनी से कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज कर लंबे समय तक खेलते रहें। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।” इतना सुनते ही स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा और यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

धोनी IPL 2026 में अपना 19वां सीजन खेलने जा रहे हैं। आईपीएल इतिहास में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है—278 मैचों में 5439 रन और CSK को 5 बार चैंपियन बनाना उनकी बड़ी उपलब्धियां हैं। हालांकि, उन्होंने 2024 से पहले कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।

पिछले कुछ सीजन में उनकी भूमिका भी बदली है। अब वह फिनिशर के तौर पर नीचे बल्लेबाजी करते हैं और इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण उनकी भागीदारी सीमित हो गई है।

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी IPL 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे, लेकिन उनकी भूमिका अलग हो सकती है। ऐसे में धोनी IPL 2026 उनके करियर का आखिरी सीजन भी हो सकता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!